Aug 15, 2016

विजय गोयल दिखायेंगे स्वस्थ भारत यात्रा को हरी झंडी

नई दिल्ली/ 15 अगस्त

कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरूणाचल तक देश के सभी राज्यों में स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज का संदेश फैलाने के लिए होने वाली स्वस्थ भारत यात्रा-2016 की तैयारियां चरम पर है और इस कड़ी में यात्रा का औपचारिक फ्लैग ऑफ राजधानी दिल्ली से बुधवार को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री द्वारा किया जायेगा।

Aug 7, 2016

रिटायर उप-लोकायुक्त की पुस्तक से नए उप-लोकायुक्त को मिलेगी मदद : राज्यपाल

उत्तर प्रदेश गवर्नर राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिटायर हुए उप-लोकायुक्त स्वंत्रत सिंह की लिखी पुस्तक ‘‘ द यूपी लोकायुक्त / उपलोकायुक्त 1975‘‘ का विमोचन किया। गवर्नर राम नाईक ने पुस्तक की तारीफ करते हुए कहा कि इस पुस्तक से नव नियुक्त उप लोकायुक्त शम्भू सिंह को काफी मदद मिलेगी। गवर्नर राम नाईक ने अंग्रेजी में लिखी इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद भी प्रकाशित करने की अपील की I

NDRF Conducts Mock Rescue Operations at Suncity



With an aim to create resilience and better preparedness against disasters, the NDRF team visited Suncity and conducted mock rescue operations for students and staff in Resonance on 4th and 5th August, 2016 to effectively respond and undertake measures during any kind of a calamity-natural or man made.

RTI against PM Office


सेवा में, दिनाक: 1/8/2016
श्रीमान जन सूचना अधिकारी, प्रधान मंत्री कार्यालय, भारतसरकार, नई दिल्ली-110011
विषय:सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत

(1) श्रीमान प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार,एवंम श्रीमान निदेशक महोदय सी.बी.आई,शिकायतकर्ता: श्री जगदीश सक्सेना विरुद्ध श्रीमान मुख्य न्यायधीश महोदय, एवम श्रीमान सिदार्थ मलिक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेड, व श्री जगमिंदर सिंह मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेड, न्यायलय द्वारका शिकायत दिनाक: 29/7/2016, पर भारत सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एवम निदेशक सीबीआई ने जाँच एवम क़ानूनी कार्यवाही के क्या आदेश किए हैं, व उस आदेश पर क्या जवाब दाखिल किया गया हैं, सलग्न प्रति नम्बर-1,

भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किये जाने का मुद्दा संसद में


नई दिल्ली। यूपी पूर्वांचल सहित तमाम अन्य जगहों पर बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसुची में शामिल किये जानी की मांग तेज हो गयी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और संजय कुमार जायसवाल ने सरकार से इस बाबत कदम उठाने की मांग की है। संसद में आज शून्यकाल के दौरान मनोज तिवारी और संजय जायसवाल ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवी अनुसुची में जल्द से जल्द शामिल किये जाने की मांग की है।

Aug 3, 2016

घोड़ा है, घुड़सवार है, और लगाम?

छत्तीस घाट : अनिल द्विवेदी

संदर्भ : छत्तीसगढ़ भाजपा का चिंतन शिविर.

नई उम्मीदों, आकांक्षाओं और शुभाकांक्षाओं के साथ संत वल्लभाचार्य की नगरी चम्पारण्य में चार दिनों तक चला प्रदेश भाजपा का चिंतन शिविर, इस संकल्प के साथ खत्म हो गया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का कमल फिर खिलेगा..? भाजपा में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड बनाने वाले डॉ. रमन सिंह ने अंतिम दिन स्टंटी तेवर दिखाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा कि हममें आखिरी समय में छक्का मारकर मैच जीतने की ताकत है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जय और वीरू (सिंहदेव-भूपेश) की जोड़ी के छद्म मंसूबे कभी सफल नही हो सकते। हालांकि कांग्रेस के हाजिरजवाबी प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी जी ने इसके जवाब में कहा कि यह जोड़ी ही गब्बर (मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह) के कुशासन का खत्मा करेगी।

बुलंदशहर की घटना एक इंसानियत का बलात्कार है

अनुजा कपूर
रेप पहले भी होते थे, आज भी होते हैं और शायद आगे भी होते रहेंगे, नेता और राजनेता अपनी राजनीति की रोटियां भी इस पर सेकते रहेंगे! सदन में हंगामा भी होता रहेगा, कुछ अधिकारी निष्काषित भी होते रहेंगे लेकिन रेप भी होते रहेंगे और राजनेता हर तरह से ऐसे मुद्दों को भुनाते रहेंगे,लेकिन रेप फिर भी होते रहेंगे ! जी हाँ यही सच्चाई सी लगती है अब इस देश की जहाँ रेप जैसी घटनाएं देश के आज़ाद होने के ६९ वर्षों बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और बावजूद ऐसी घटनाओं के हमारे महान नेतागण ऐसे मुद्दों पर भी अपनी राजनीति भुनाए बैठे हैं! पुलिस लापरवाह है, प्रशासन को कोई होश खबर नहीं है, सिर्फ परेशान है वो शख्स जिसके साथ यह दरिंदगी बीती  है, जिसकी सुनने वाले तो बहुत लोग हैं लेकिन सिर्फ अपने अपने लाभ के लिए कोई भी शख्स उस पीड़ित के साथ तब तक खड़ा नहीं होता जब तक उसे उसमे अपने आप का लाभ नज़र ना आए!