Nov 21, 2016

प्रभात खबर के रिपोर्टर को व्हाट्सएप पर किसने भेजी जांच की कॉपी?

रांची। स्थानीय हिन्दी दैनिक प्रभात खबर एवं उसके वेबसाइट पर एक खबर को पढ़ने के बाद राजनामा.कॉम के संपादक ने अखबार के स्थानीय संपादक विजय पाठक जी को फोन किया। उन्होंने  क्रईम रिपोर्टर अमन तिवारी से मिलने को कहा। शाम करीब 6 बजे मुकेश भारतीय दैनिक प्रभात खबर के रांची संपादकीय कार्यालय पहुंच कर समाचार को लेकर आपत्ति जताई तो अमन तिवारी पुलिस सुपरविजन रिपोर्ट का हवाला देकर पुलिस के पक्ष में खड़ा हो गया और दो टूक कहा कि पुलिस जो चाहती है, वहीं होता है।

भारत की पहली ऑनलाइन पॉन शॉप का हुआ शुभारंभ

फरीदाबाद : मीडियाभारती वेब सॉल्युशंस ने पुरानी वैश्विक सभ्यता और चिह्नों को संजोने-संवारने तथा उनके क्रय-विक्रय के लिए भारत की पहली ऑनलाइन पॉन शॉप ‘मीडियाभारती पॉन शॉप’ का शुभारंभ किया है। प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रमोटर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस वेंचर के जरिए पुराने ऐतिहासिक प्रमाणों, दस्तावेजों, चिह्नों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी चीजों को न केवल संजोया जाएगा बल्कि उनके क्रय – विक्रय को भी आसान किया जाएगा। संग्रहकर्ताओं के लिए भी इस प्लेटफॉर्म पर कई जानकारियां और वस्तुएं मौजूद होंगी।

Nov 18, 2016

कतार में.....!

-भंवर मेघवंशी 

जब कतारों में
तब्दील हो गया हो देश
पल प्रतिपल जारी होते हो
तुगलकी सन्देश
तब भला कोई
कैसे रच सकता है कवितायेँ !

Nov 17, 2016

मुल्क भी हैरान है ऐसा मदारी देखकर...

मुल्क के मौजूदा हालात पर देश के सबसे युवा शायर अतुल कन्नौजवी की गजल....।

गजल — अतुल कन्नौजवी

एक करतब दूसरे करतब से भारी देखकर
मुल्क भी हैरान है ऐसा मदारी देखकर,

अधूरी दास्ताँ

कुछ पुरानी यादें...
और तुम्हारा साथ...
वही पुराने प्रेम पत्र
और अपनी बात...
पलभर की गुस्ताख़ी,
और अंधेरी रात...
टूटें हुए मकान
और सुना पड़ा खाट..
'अवि' के दिल के अरमान
और आँसुओं की बरसात...
सवेरे की लालिमा
और घायल ज़ज्बात...