Mar 7, 2016

दो युवा चित्रकारों धीरज और अमित ने यूपी को फिर राष्ट्रीय कला जगत में पहचान दिलाई, होंगे सम्मानित

लखनऊ : एक बार फिर दो युवा कलाकारों धीरज यादव और अमित कुमार ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय कला जगत में पहचान दिलाई। ललित कला अकादमी नई दिल्ली के 57वें राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में  पुरस्कार से धीरज यादव और अमित कुमार सम्मानित किया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि ललित कला अकादमी नई दिल्ली हर वर्ष वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन करती जो की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है।


इस वर्ष 57 वे राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे भारत से कलाकार इसमें भाग लेते हैं। उनके चित्रों का चयन दो चरणों में किया जाता है। इसमें पेंटिंग, मूर्तिकला, रेखांकन, छापाकला, अन्य माध्यम, फोटोग्राफी, सिरामिक सभी माध्यमों को शामिल किया जाता है। प्रथम चरण में फोटोग्राफ से और दूसरी बार उनकी मूल कला कृति से जिसमें इस बार प्रथम चरण में 122 कलाकारों की कलाकृति को चुना गया और दूसरी चयन प्रक्रिया में 15 कलाकारों को पुरस्कार के लिए चुना गया। इन 15 कलाकारों को 1 लाख की धनराशि, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इन 15 कलाकारों में उत्तर प्रदेश के दो युवा चित्रकारों में धीरज यादव की रेखांकन untitle-40 और अमित कुमार की इंटिमेसी रोर INTIMACY ROAR कला कृति को भी चुना गया है। इस बार यह पुरस्कार लखनऊ स्थित ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र अलीगंज में 10 मार्च को दिया जायेगा।

मूलतः धीरज यादव इलाहबाद (उत्तर प्रदेश) और अमित कुमार मऊ (उत्तर प्रदेश) से है। वर्तमान में दोनों कलाकार लखनऊ में ही रहते है। धीरज की कला शिक्षा इलाहबाद विश्वविद्यालय से और अमित कुमार ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और लखनऊ कला महाविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त किया है। दोनों कलाकारों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रदर्शनियों में भाग लिया है तथा इन्हे सम्मानित भी किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment