Jun 3, 2016

प्रशिक्षण के दौरान चार मंजिला इमारत से नीचे गिरी अध्यापिका (देखें वीडियो)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की लापरवाही के चलते अध्यापिका चार मंजिली इमारत से नीचे गिरी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच दिनों से सिविल डिफेंस की ओर से सिविल लाईंस इलाके के आरआरके स्कूल में आगजनी व अन्य आपदा आने पर राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। मुरादाबाद में सिविल डिफेंस की गतिविधियां पिछले समय से ठप्प रहने से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आधी-अधूरी तैयारियों के बीच चल रहा था। लेकिन इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया।


पुलिस के अनुसार चार मंजिली ऊंची इमारत से रामगंगा विहार निवासी अध्यापिका श्रद्धा शर्मा को रस्सी के सहारे छलांग लगा कर प्रदर्शन करना था। बगैर किसी ट्रैनिंग व प्रयाप्त सुरक्षा प्रबंधों के छलांग लगाने को अध्यापिका स्पष्ट इंकार कर चुकी थी लेकिन सिविल डिफेंस से जुडे लोगों के समझाने पर वह बामुश्किल राजी हुई। छलांग लगाने के दौरान रस्सी बीच में धोखा दे गई और तिरपाल पलट जाने से अध्यापिका लगभग पंद्रह फीट उपर से धड़ाम नीचे आ गिरी।

यह नजारा देख वहां मौजूद स्कूल की प्रधानाचार्य समेत तमाम लोग सहम गए। अध्यापिका को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट व हड्डी चटक जाने के अलावा बेहोशी का दौरा पड़ गया। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

देखें वीडियो :  https://youtu.be/qAvaLYMcL9M

मुरादाबाद से महिपाल सिंह की रिपोर्ट. 

No comments:

Post a Comment