Jan 25, 2016

इंदिरा आवास की लूटपाट को लेकर भारत सरकार के अंडर सेक्रेट्री को पत्र

सेवा में,
श्री एम. रामाकृष्णा,
अंडर सेक्रेटरी,
भारत सरकार,
कृषि भवन, नई दिल्ली
विषय : इंदिरा आवास की लूट -पाट एवं इसमें हो रही अनियमितताएं

सम्मानीय महोदय,

मैं सूर्यदेव ग्राम-जजौली नं-2 , पोस्ट-जजौली नं-2, ब्लॉक-सियर, जिला-बलिया (उ० प्र०) का निवासी हूँ | अपने इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान अपने गाँव में हो रही इंदिरा आवास की लूट -पाट एवं इसमें हो रही अनियमितताओं  से अवगत करना चाहता हूँ | जो कि निम्नलिखित है : इंदिरा आवास कि सूची में बहुत से नाम ऐसे हैं जिनको मालूम ही नहीं है कि उन्हें आवास भी मिला है एक व्यक्ति ऐसा है जिसे मरे हुए काफी वर्ष गुजर गए और उसके नाम से भी इंदिरा आवास आवंटित हो गया और बैंक में उसके नाम का फर्जी खाता  खोलकर भुगतान भी दिखाया  गया है |


एक  व्यक्ति ऐसा  है जिसको 2010-2011 और 2011-2012 में एक ही बी पी एल आई डी से 2 बार आवास आवंटित दिखाया  गया है मगर वास्तव में इस  व्यक्ति को एक ही आवास मिला है | एक  व्यक्ति ऐसा  भी है जिसको एक ही बी पी एल आई डी से 3 बार आवास आवंटित दिखाया  गया है मगर वास्तव में इस  व्यक्ति को भी एक ही आवास मिला है | कुछ व्यक्ति ऐसे भी है जिनका पहले से ही पक्का मकान  है और उनको भी आवास आवंटित दिखाया  गया है | ये सारी लूट पाट ग्राम प्रधान और ब्लॉक में बैठे हुए अधिकारीयों की मिली भगत से हो रहा है अतः आप से निवेदन है की कृपया निम्न बिन्दुओं पर जांच की जाए और दोषियों को सजा डी जाए ताकि सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाये सुचारू रूप से चल सके और सही लाभार्थी को उसका लाभ मिल सके |

1.  2010-2011 UP-59-018-030-003/21694  भृगुनाथ   ( एक ही  बी पी एल आई डी से 2 बार आवास आवंटित)
2. 2011-2012 UP-59-018-030-003/21694. भृगुनाथ   ( एक ही  बी पी एल आई डी से 2 बार आवास आवंटित)
3: 2011-2012 UP-59-018-030-003/14245 भगवानी ( इन्हे आवास नहीं मिला है )
4. 2011-2012 UP-59-018-030-003/14261 मारकंडे ( इन्हे आवास नहीं मिला है )
5. 2011-2012 UP-59-018-030-003/14621  छोटे लाल ( छोटे लाल, बलमुनिया दोनों ही पति पत्नी हैं )
6. 2011-2012 UP-59-018-030-003/14621 बलमुनिया ( छोटे लाल, बलमुनिया दोनों ही पति पत्नी हैं )
7. 2011-2012 UP-59-018-030-003/24635 तुलसी ( एक ही  बी पी एल आई डी से 2बार आवास आवंटित)
8. 2011-2012 UP-59-018-030-003/24635 तुलसी ( एक ही  बी पी एल आई डी से 2 बार आवास आवंटित)
9. 2011-2012 (UP-59-018-030-003/14252.) कृष्ण   ( एक ही  बी पी एल आई डी से 2 बार आवास आवंटित)
10 .2011-2012  (UP-59-018-030-003/14252.) कृष्ण  ( एक ही  बी पी एल आई डी से 2 बार आवास आवंटित)
11.2011-2012 (UP-59-018-030-003/24610.) लालू  ( इन्हे 2012-2013 में भी उसी आई डी पर आवास आवंटित हुआ है )
12. 2011-2012 (UP-59-018-030-003/24611.) सकलु ( इन्हे 2012-2013 में भी उसी आई डी पर आवास आवंटित हुआ है )
13. 2011-2012 (UP-59-018-030-003/24612.) कुंती ( इन्हे 2012-2013 में भी उसी आई डी पर आवास आवंटित हुआ है )
14. 2011-2012 (UP-59-018-030-003/24613.) घौरी ( इन्हे 2012-2013 में भी उसी आई डी पर आवास आवंटित हुआ है )
15 2011-2012 (UP-59-018-030-003/21691) जयप्रकाश  ( इन्हे 2012-2013 में भी उसी आई डी पर आवास आवंटित हुआ है )
16 कुछ ऐसे नाम भी हैं जो की बी पी एल सूची में उनका नाम ही नहीं है जैसे:
2011-12 UP-59-018-030-003/14177 सूर्यभान  ऐसे  ही बहुत से नाम हैं जो की बी पी एल सूची में हैं ही नहीं |
17. 2013-2014 UP-59-018-030-003/14247 जगलाल जो की काफी समय पूर्व मर चुके हैं |

अतः श्रीमानजी से निवेदन है कि कृपया मेरे पत्र को गंभीरता से लिया जाए और आवश्यक कार्यवाही कि जाए ताकि सरकार कि ओर से चलने वाली योजनाएं सुचारू रूपसे चल सकें और गरीब आदमी तक पहुँच सकें|

धन्यवाद
प्रार्थी :
सूर्यदेव,
ग्राम-जजौली नं-2 ,
पोस्ट-जजौली नं-2,
ब्लॉक-सियर,
जिला-बलिया |
MOBILE NO.- 7398425407

No comments:

Post a Comment